जगदलपुर :- शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक होलसेल व्यापारी की इकलौती बेटी ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही युवती को महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि युवती ने आत्महत्या करने से पहले अपने भाइयों से बात करने के साथ ही खाना खाने के बाद अपने कमरे में जानकारी आत्मघाती कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाज भेज दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि बोधघाट थाना क्षेत्र निवासी दीपक वासवानी की बेटी कोमल 26 वर्ष सुबह अपने भाइयों के खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई, जहां काफिन्दर तक बाहर नहीं आने पर जब उसका दरवाजा खोला गया तो उसे पंखे में लटका देख परिजनों ने उसे महारानी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

