जगदलपुर:- जगदलपुर के बिरिंगपाल में कुछ ऐसा ही हुआ. पारिवारिक कलह और पति की उपेक्षा से परेशान पत्नी ने जान दे दी. मृतक महिला के भाई का आरोप है कि उसकी बहन को उसके पति ने जान देने के लिए उकसाया.
दूसरी पत्नी ने दी जान: पीड़ित भाई ने बताया कि उसकी बहन ने घटना वाले दिन उसे फोन किया. फोन पर उसने कहा कि उसका पति उसे बुरी तरह से पीट रहा है. मृतक महिला ने भाई से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि वो आकर उसे बचाए. भाई ने बहन को फोन पर समझाया कि वो तुरंत नजदीकी थाने जाकर शिकायत दर्ज कराए. थोड़ी देर की बातचीत के बाद फोन कट गया. इसी बीच मृतक महिला के भाई को पता चला कि उसकी बहन ने जान दे दी है.
पति ने की थी 2 शादियां: मृतक महिला का नाम खुशबू है और उसने आरोपी के साथ लव मैरिज की थी. आरोपी पति की ये दूसरी शादी थी. आरोपी पति अक्सर पहली पत्नी के पास आया जाया करता था. इस बात को लेकर मृतक महिला का अक्सर पति से विवाद होता था. वारदात वाले दिन भी दोनों के बीच इस बात को लेकर खूब विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने अपनी दूसरी बीवी की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट के दौरान आरोपी पति ने दूसरी बीवी को जान देने के लिए भी उकसाया. मृतक महिला के भाई का आरोप है कि उसके उकसावे के बाद उसकी बहन ने जान दे दी.

