Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: दर्दनाक हादसे में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समेत 6 लोगों की मौत, ट्रैक्टर में घुसी बाइक, यहां कार ने ग्रामीणों को कुचला

    May 25, 2026

    पिता ने बेटी की गला दबाकर की हत्या, फिर बोरा में पैक कर नदी में गाड़ दिया

    May 25, 2026

    CG: कचरा डंपिंग यार्ड में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; जांच में जुटा नगर निगम प्रशासन

    May 25, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 25
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: राजधानी में हृदयविदारक घटना आई सामने, स्कूल में प्रिंसिपल की डांट और ट्रांसफर सर्टिफिकेट मिलने से आहत नाबालिग छात्रा ने की खुदकुशी
    Raipur

    CG: राजधानी में हृदयविदारक घटना आई सामने, स्कूल में प्रिंसिपल की डांट और ट्रांसफर सर्टिफिकेट मिलने से आहत नाबालिग छात्रा ने की खुदकुशी

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJuly 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- राजधानी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां स्कूल में प्रिंसिपल की डांट और ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) मिलने से आहत एक नाबालिग छात्रा ने खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान यामिनी ध्रुव के रूप में हुई है, जो रायपुरा स्थित आरडीए कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती थी। यामिनी पंडित गिरजाशंकर मिश्रा स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर स्कूल की प्रिंसिपल ने उसे सख्त फटकार लगाई थी और साथ ही टीसी भी थमा दी थी। इसके बाद से ही यामिनी मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी और चुपचाप रहने लगी थी।

    घटना वाले दिन यामिनी स्कूल से घर लौटी। उसने किसी से ज्यादा बात नहीं की और सीधे अपने कमरे में चली गई। परिवार को कुछ देर तक उसकी कोई आहट नहीं मिली तो जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो वह अंदर से बंद मिला। परिजन जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि यामिनी ने पंखे से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। यह दृश्य देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि प्रिंसिपल ने किन कारणों से छात्रा को फटकार लगाई और टीसी क्यों दी गई। परिजनों का कहना है कि यामिनी पढ़ाई में अच्छी थी और स्कूल में भी उसका व्यवहार सामान्य था। अचानक इस तरह की सख्त कार्रवाई और डांट से वह टूट गई थी। इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था और मानसिक स्वास्थ्य पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। क्या एक नाबालिग छात्रा को इतनी कठोरता से डांटना और स्कूल से निकाल देना उचित था?

    Post Views: 465
    Atmhatya breaking news Cg news Chhatra chhattisgarh Crime Dardnak Fasi Hindi Khabar Hindi News Jurm Latest Khabar Latest news Nabalik Pandit girija sankar school Principal Raipur School Students Sucide Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: दर्दनाक हादसे में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समेत 6 लोगों की मौत, ट्रैक्टर में घुसी बाइक, यहां कार ने ग्रामीणों को कुचला

    May 25, 2026

    पिता ने बेटी की गला दबाकर की हत्या, फिर बोरा में पैक कर नदी में गाड़ दिया

    May 25, 2026

    CG: कचरा डंपिंग यार्ड में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; जांच में जुटा नगर निगम प्रशासन

    May 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Balrampur - Ramanujganj

    CG: दर्दनाक हादसे में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समेत 6 लोगों की मौत, ट्रैक्टर में घुसी बाइक, यहां कार ने ग्रामीणों को कुचला

    By DabangMay 25, 20260

    बलरामपुर :- सरगुजा संभाग में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों…

    पिता ने बेटी की गला दबाकर की हत्या, फिर बोरा में पैक कर नदी में गाड़ दिया

    May 25, 2026

    CG: कचरा डंपिंग यार्ड में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; जांच में जुटा नगर निगम प्रशासन

    May 25, 2026

    सामूहिक भोज बना काल, 17 ग्रामीण बीमार और एक महिला की मौत…

    May 25, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.