Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेता जी का था खूबसूरत महिला से संबंध, प्रेमिका के देवर ने रात को देख लिया; फिर नहीं रख सका खुद पर काबू, कर दिया ये कांड

    June 7, 2026

    CG: जिले मे बदमाशों का आतंक: ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पीछा करने वाले युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा

    June 7, 2026

    19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, मिस कॉल से हुआ प्यार, मं​दिर में सात फेरे लेकर बसाया नया घर संसार

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » शक के कारण मामा ने की भांजी के दोस्त की हत्या,ऐसे दिया घटना को अनजाम,पुलिस ने दर्ज किया मामला
    नई दिल्ली

    शक के कारण मामा ने की भांजी के दोस्त की हत्या,ऐसे दिया घटना को अनजाम,पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शक के कारण मामा ने की भांजी के दोस्त की हत्या,ऐसे दिया घटना को अनजाम,पुलिस ने दर्ज किया मामला

    नई दिल्ली:- साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के लाजपत नगर इलाके में शक के चलते एक नाबालिग लड़के को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस पूरे मामले की सूचना नाबालिग के परिवार को दी गई। परिवार वालों ने पीडित की हालत देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाजपत नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद नाबालिग लड़की के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस की जांच में मृतक की पहचान प्रसनजीत मंडल (17) के रूप में हुई है। प्रसनजीत मंडल अपने परिवार के साथ नेहरू नगर में रहता था। वहीं, पुलिस को दी शिकायत में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने बयान में बताया कि, वह अपने परिवार के साथ लाजपत नगर में रहती है। लड़की ने बताया कि प्रसनजीत मंडल और उसके बीच कुछ समय पहले दोस्तों के जरिए मुलाकात हुई थी और दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे।

    नाबालिग ने बताया कि वह 28 मई की रात को अपनी फ्रेंड के साथ नेहरू नगर के मंदिर गई थी। मंदिर से लोटते समय उन्हें प्रसनजीत मिला था। उसने उसका हालचाल पूछा और उसके बाद लड़कियों ने उसे मंदिर का प्रसाद भी दिया। इसी दौरान लड़की के मामा वहां आ गए और प्रसनजीत के बारे में पूछने लगे।नाबालिग ने प्रसनजीत को अपना दोस्त बताया। इतना सुनते ही मामा ने प्रसनजीत के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपी ने प्रसनजीत को लात मारी। जिससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया।

    लड़की ने दी मृतक के परिवार को जानकारी

    नाबालिग लड़की प्रसनजीत के घर गई और उसके परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। परिवार वाले प्रसनजीत को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की ने पुलिस जानकारी दी कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से प्रसनजीत की छाती पर लात मारी। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी मामा को दोनों पर प्रेमप्रसंग का शक था। वहीं पुलिस ने नाबालिग लड़की के बयान पर 29 मई को केस दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    Post Views: 560
    Ashanka breaking news Crime Doctor Dost Hatya Hindi Khabar Hindi News Hospital Htya news Lajpat nagar Latest Khabar Latest news Love Story Marpit murder Nabalik Nabalik ladki Neharu nagar New Delhi Police police registered the case Premprasang Thana this is how he executed the incident Today khabar Uncle killed niece's friend due to suspicion दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    नेता जी का था खूबसूरत महिला से संबंध, प्रेमिका के देवर ने रात को देख लिया; फिर नहीं रख सका खुद पर काबू, कर दिया ये कांड

    June 7, 2026

    CG: जिले मे बदमाशों का आतंक: ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पीछा करने वाले युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा

    June 7, 2026

    19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, मिस कॉल से हुआ प्यार, मं​दिर में सात फेरे लेकर बसाया नया घर संसार

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    नेता जी का था खूबसूरत महिला से संबंध, प्रेमिका के देवर ने रात को देख लिया; फिर नहीं रख सका खुद पर काबू, कर दिया ये कांड

    By DabangJune 7, 20260

    उत्तर प्रदेश:- बस्ती जिले में बीडीसी सदस्य मदन जायसवाल की हत्या को लेकर पुलिस ने…

    CG: जिले मे बदमाशों का आतंक: ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पीछा करने वाले युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा

    June 7, 2026

    19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, मिस कॉल से हुआ प्यार, मं​दिर में सात फेरे लेकर बसाया नया घर संसार

    June 7, 2026

    आप नेता समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क पर ही बीछ गई लाशें, देखकर कांप उठे लोग

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.