Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

    May 4, 2026

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » ममता को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने,मां पर बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड से यौन शोषण कराने का लगाया आरोप
    जुर्म

    ममता को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने,मां पर बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड से यौन शोषण कराने का लगाया आरोप

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ममता को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने,मां पर बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड से यौन शोषण कराने का लगाया आरोप

    हरिद्वार:- उत्तराखंड के हरिद्वार में ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां पर अपनी ही नाबालिग बेटी का अपने दोस्तों से यौन शोषण कराने का आरोप लगा है. महिला भाजपा में महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी है. फिलहाल, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर महिला और उसके एक दोस्त सुमित पटवाल को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक अन्य दोस्त की तलाश की जा रही है. वहीं, मामला सामने आने के बाद हरिद्वार भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने आरोपी महिला को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया है.

    बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला नेत्री का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था और उसकी 13 साल की बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के साथ ही रह रही है. बेटी के गुमसुम रहने पर पिता ने उससे बातचीत की तब बेटी ने मां के द्वारा अपने बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराये जाने की बात बताई. जब पिता ने बेटी की आपबीती सुनी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसने फौरन पुलिस में इसकी शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच-पड़ताल के बाद आरोपी महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया. मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है.

    इस पूरे मामले में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि थाना रानीपुर में एक मामला हमारे संज्ञान में आया था, जिसमें एक नाबालिग बच्ची द्वारा अपनी मां के ऊपर आरोप लगाए गए थे. पुलिस ने तत्काल मामले में अभियोग पंजीकृत करके पीड़िता का 164 में बयान और उसका मेडिकल कराया. मेडिकल में नाबालिग द्वारा कही गई बातों की पुष्टि हुई है. प्रथम दृष्टया मामले को सही मानते हुए पुलिस के द्वारा आरोपियों की अरेस्टिंग की गई है और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है. साथ ही इस केस में और जो भी लोग सम्मिलित हैं, उनकी तलाश की जा रही है.

    आरोप सत्य पाए जाने पर उनके खिलाफ भी पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी. इसमें पोक्सो एक्ट के तहत साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

    Post Views: 425
    A case that puts Mamta to shame has come to light Arrested Ashutosh sharma BJP breaking news Cg news Crime news daughter accuses mother of getting sexually abused by her boyfriend Haridwar Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Love Story Maa beti Mahila morcha adhyaksha Medical Medical jach Nabalik Nyaypalika Police Politics Rape case Ssp pramendea singh dobal Today khabar Uttarakhand Youn soshan दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

    May 4, 2026

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Mahasamund

    CG: मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

    By DabangMay 4, 20260

    महासमुंद:- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा वन क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने…

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    May 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.