Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    May 8, 2026

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेशभर के लिए अगले 7 दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट जारी
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेशभर के लिए अगले 7 दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट जारी

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMay 24, 2025Updated:May 24, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेशभर के लिए अगले 7 दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट जारी

    रायपुर । छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर के लिए अगले 7 दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर-दुर्ग में सुबह से बारिश हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

    वहीं बस्तर संभाग में अगले कुछ दिनों में 80-90 मिमी तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है। हालांकि अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना है।

    प्रदेश के अलग–अलग हिस्सों में बारिश के चलते औसतन तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। वहीं शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान 35.1°C रायगढ़ में और सबसे कम तापमान 22.6°C दुर्ग और जगदलपुर में दर्ज किया गया।

    रायपुर में सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश

    रायपुर में शनिवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी ने वातावरण को खुशगवार बना दिया है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए यह बारिश किसी राहत से कम नहीं है।

    गर्मी के चलते बीते कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया था, लेकिन बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी है। मौसम विभाग ने रायपुर सहित कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

    ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पेड़ों के नीचे, खुले मैदानों या ऊंचे स्थानों पर खड़े होने से बचें। इस समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

     

    रायपुर में शनिवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया है।

    दुर्ग भिलाई में सुबह से हो रही बारिश

    दुर्ग और भिलाई में शनिवार सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली है। हल्की फुहारों के साथ दिन की शुरुआत हुई, जिससे शहर की फिजा में ठंडक घुल गई। बीते कुछ दिनों की चिलचिलाती गर्मी के बाद यह राहत भरा बदलाव लोगों को सुकून दे रहा है।

    प्री-मानसून की दस्तक के साथ ही भिलाई में मौसम सुहावना हो चला है। ठंडी हवा के झोंकों और लगातार बादलों की आवाजाही ने तापमान में भी गिरावट ला दी है। सुबह से ही सड़कें शांत दिख रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश की रफ्तार और तेज हो सकती है।

    बिजली गिरने की आशंका को लेकर प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को खुले मैदानों और ऊंचे स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल भिलाईवासियों को गर्मी से मिली इस राहत का आनंद सावधानी के साथ उठाने की जरूरत है।

    दुर्ग और भिलाई में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

    सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर में हुई

    पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा और वहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा 90 मिमी बारिश बीजापुर और इसके बाद 81 मिमी बस्तर में हुई है।इसको सिंपलीफाइ तरीके से समझाया जाए तो एक मिलीमीटर बारिश का मतलब है कि 1 वर्ग मीटर में 1 लीटर पानी इकट्ठा होगा।

    आज बस्तर संभाग में सबसे ज्यादा बारिश की संभावना

    90 मिमी बारिश यानी बीजापुर के 1 वर्ग मीटर में 90 लीटर पानी इकट्ठा हो गया। शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में बिजली गिरने और तेज बारिश की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सबसे ज्यादा बारिश और बिजली गिरने की घटना बस्तर संभाग में हो सकती है।

    अब जानिए, आज किस जिले में कितनी बारिश होगी

    मौसम विभाग के मुताबिक आज 07 जिलों के अधिकांश और बाकी बचे जिलों के अनेक स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

    • इन जिलों के अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, मोहला–मानुपर, राजनांदगांव, खैरागढ़, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, शक्ति, रायगढ़, सारंगढ़, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर–चांपा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, गौरेला, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर।
    • इन 7 जिलों के अधिकांश स्थानों पर बारिश के चांस कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर।
    Post Views: 335
    Barish Bastar Bhilai Big Breaking Breaking breaking news CG Big Breaking CG Big News Cg Latest News Cg news chhattisgarh Durg Hindi Khabar Hindi News Jagdalpur Korba Korba news Latest Khabar Latest news Mousam Mousam Vibhag Raipur Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    May 8, 2026

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हेल्थ

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    By DabangMay 8, 20260

    एक आम समस्या है धूप के प्रति सेंसिटिविटी के कारण स्किन का तेजी से जलना,…

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.