Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    June 4, 2026

    शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…

    June 4, 2026

    CG: क्या है बस्तर की ‘घोटुल’ प्रथा? जहां शादी से पहले एक साथ रहते हैं लड़का-लड़की; ऐसे चुनते हैं अपना हमसफर

    June 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » यूट्यूबर ज्योति से NIA की पूछताछ में मिले टेरर लिंक, क्लाउड स्टोरेज में मिले रडार और BSF मूवमेंट के वीडियो
    National

    यूट्यूबर ज्योति से NIA की पूछताछ में मिले टेरर लिंक, क्लाउड स्टोरेज में मिले रडार और BSF मूवमेंट के वीडियो

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMay 20, 2025Updated:May 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूट्यूबर ज्योति से NIA की पूछताछ में मिले टेरर लिंक, क्लाउड स्टोरेज में मिले रडार और BSF मूवमेंट के वीडियो

    नई दिल्ली। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से NIA, जम्मू-कश्मीर पुलिस और इंटेलिजेंस टीम ने पूछताछ की। उससे आतंकी संपर्कों को लेकर सवाल-जवाब किए गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस पूछताछ के दौरान उसके स्मार्टफोन और लैपटॉप की डिजिटल फोरेंसिक जांच की गई। उसके क्लाउड स्टोरेज में बीएसएफ मूवमेंट, रडार लोकेशन और हाई सिक्योरिटी जोन दिखाने वाले कई वीडियो मिले।

    पाकिस्तानी उच्चायोग के लगातार संपर्क में थी ज्योति

    मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि, उसके कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स से पता चला कि ज्योति एक अंतरराष्ट्रीय नंबर और दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के लगातार संपर्क में थी। इसके साथ ही वह भारत से ​निष्कासित पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मी दानिश से जुड़े फेक प्रोफाइल्स के साथ चैट और ग्रुप में जुड़ी थी। उसके वीडियो के मेटा डेटा दिखाते हैं कि कई रिकॉर्डिंग पाक की उन जगहों पर हुईं, जहां आम लोग नहीं जा सकते। ये भी पता चला कि ज्योति के जीमेल अकाउंट में पाकिस्तानी आईपी से कई बार लॉग इन हुआ।

    खुफिया एजेंसियों के रडार पर थी ज्योति

    खुफिया सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध यात्राएं, विदेशी संपर्क और यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुए संवेदनशील वीडियो के चलते ज्योति कई महीने से खुफिया एजेंसियों के रडार पर थी। डिजिटल फोरेंसिक जांच में उसकी विदेश यात्राओं के साथ-साथ पठानकोट, नाथू ला पास और अरुणाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों के प्रमाण मिले। हालांकि ज्योति ने पूछताछ में क्या बताया, इस पर अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। उसका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। वह जून 2023, नवंबर 2023 और अप्रैल 2024 में पाकिस्तान गई थी।

    संवेदनशील व बॉर्डर एरिया के पास वीडियो बनाए

    ज्योति ने पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश के अलावा पाकिस्तान व चीन से लगते संवेदनशील बॉर्डर एरिया के वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। उसने राजस्थान के थार में बॉर्डर के पास एक गांव में वीडियो बनाई थी। यहां महिलाओं से पूछा था कि पाक कितना दूर है। यही नहीं ज्योति जब भारतीय जत्थे के साथ पाकिस्तान के गुरुद्वारे गई ताे ISI और दानिश के कहने पर सूचनाएं लीक की गई। उसके मोबाइल में पाकिस्तानी ऑफिसर के साथ चैट मिली है। उसने वाघा बॉर्डर पार करते हुए बताया था कि यहां किस-किस को प्रोटोकाॅल मिला।

    Post Views: 340
    Bangladesh Big Breaking Big news Border Breaking breaking news BSF Hindi Khabar Hindi News ISI Jammu and Kashmir Jyoti Malhotra Latest Khabar Latest news NIA Pakistan Terror Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    June 4, 2026

    शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…

    June 4, 2026

    CG: क्या है बस्तर की ‘घोटुल’ प्रथा? जहां शादी से पहले एक साथ रहते हैं लड़का-लड़की; ऐसे चुनते हैं अपना हमसफर

    June 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Durg

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    By DabangJune 4, 20260

    भिलाई:- जामुल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक लहसुन विक्रेता की…

    शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…

    June 4, 2026

    CG: क्या है बस्तर की ‘घोटुल’ प्रथा? जहां शादी से पहले एक साथ रहते हैं लड़का-लड़की; ऐसे चुनते हैं अपना हमसफर

    June 4, 2026

    मौसी के साथ सेक्स कर रहा था भांजा, नाना ने दोनों को रंगे हााथों पकड़ा आपत्तिजनक हालत में

    June 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.