Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नवजात के कथित सौदे पर बड़ा एक्शन: चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला बाल विकास विभाग ने दर्ज कराई FIR, तीन लाख के कथित सौदे के बाद प्रशासन सख्त

    May 23, 2026

    CG: करही हत्याकांड का खुलासा, सुपारी किलर की मदद से दिया गया वारदात को अंजाम

    May 23, 2026

    यहां की कोयला खदान में भयानक गैस विस्फोट…82 मजदूरों की मौत, 9 अब भी फंसे

    May 23, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » UPSC ने परीक्षा का टाइम टेबल किया जारी, इस दिन दो शिफ्टों में होगी परीक्षा, यहां पढ़ें पूरी डिटेल..
    National

    UPSC ने परीक्षा का टाइम टेबल किया जारी, इस दिन दो शिफ्टों में होगी परीक्षा, यहां पढ़ें पूरी डिटेल..

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMay 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) रविवार, 25 मई को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) कराएगा. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अब अपना ई-एडमिट कार्ड UPSC की आधिकारिक वेबसाइट – upsconline.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

    परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने साथ ई-एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) लाना जरूरी होगा. इन दोनों दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. यूपीएससी ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो.

    दो पारियों में होगी परीक्षा

    आपको बता दें कि परीक्षा दो शिफ्ट में होगी-

    पेपर 1 (सामान्य अध्ययन): सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक

    पेपर 2 (CSAT): दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक

    क्या होता है Prelims

    यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) एक तरह की स्क्रीनिंग यानी छंटनी की परीक्षा होती है. इसमें मिले नंबरों को आखिरी मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ा जाता. इसका मतलब ये है कि प्रीलिम्स का मकसद सिर्फ ये तय करना है कि कौन-कौन उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (Mains) देने के योग्य हैं. सिर्फ वही उम्मीदवार, जो प्रीलिम्स पास करेंगे, आगे की मुख्य परीक्षा में बैठ सकेंगे. अंत में जो रैंक बनती है, उसमें मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के नंबर ही जोड़े जाते हैं, न कि प्रीलिम्स के.

    इस तरह पूछे जाते हैं प्रश्न, जानिए पूरा पैटर्न

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा में दो वस्तुनिष्ठ (MCQ आधारित) पेपर होते हैं, जिनमें से हर पेपर 200 अंकों का होता है. पहला पेपर होता है सामान्य अध्ययन (General Studies Paper-I), जिसमें इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों के साथ-साथ वर्तमान घटनाक्रम (करंट अफेयर्स) से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. दूसरा पेपर होता है CSAT (सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट), जिसे General Studies Paper-II के नाम से भी जाना जाता है. इसमें उम्मीदवारों की समझने की क्षमता, तार्किक सोच, गणितीय कौशल और विश्लेषणात्मक क्षमता की जांच की जाती है.

    इस तारीख को होगी मुख्य परीक्षा

    दोनों पेपर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में होते हैं और हर पेपर के लिए दो घंटे का समय मिलता है. खास बात यह है कि CSAT का पेपर सिर्फ क्वालिफाइंग होता है, यानी इस पेपर में पास होना जरूरी है, लेकिन इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाते. CSAT पास करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 33% अंक (66 अंक) लाना अनिवार्य होता है. आपको बता दें कि मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से शुरू होने की संभावना है.

    Post Views: 835
    Big Breaking Big breking Big news Breaking breaking news Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Sarkari Pariksha Sivil seva pariksha Tod fod Today Today khabar UPSC UPSC CSE 2025 दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    नवजात के कथित सौदे पर बड़ा एक्शन: चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला बाल विकास विभाग ने दर्ज कराई FIR, तीन लाख के कथित सौदे के बाद प्रशासन सख्त

    May 23, 2026

    CG: करही हत्याकांड का खुलासा, सुपारी किलर की मदद से दिया गया वारदात को अंजाम

    May 23, 2026

    यहां की कोयला खदान में भयानक गैस विस्फोट…82 मजदूरों की मौत, 9 अब भी फंसे

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    नवजात के कथित सौदे पर बड़ा एक्शन: चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला बाल विकास विभाग ने दर्ज कराई FIR, तीन लाख के कथित सौदे के बाद प्रशासन सख्त

    By DabangMay 23, 20260

    रायपुर :- जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जन्मे नवजात शिशु को कथित रूप से अवैध…

    CG: करही हत्याकांड का खुलासा, सुपारी किलर की मदद से दिया गया वारदात को अंजाम

    May 23, 2026

    यहां की कोयला खदान में भयानक गैस विस्फोट…82 मजदूरों की मौत, 9 अब भी फंसे

    May 23, 2026

    CG: देशभर के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सुनहरा मौका, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु आवेदन शुरू

    May 23, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.