Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » युवती ने प्रेमी संग मिलकर की मंगेतर की किया किडनैपिंग, पुलिस ने महाराष्ट्र से 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार…
    छत्तीसगढ़

    युवती ने प्रेमी संग मिलकर की मंगेतर की किया किडनैपिंग, पुलिस ने महाराष्ट्र से 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediApril 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही मंगेतर का अपहरण कराने की साजिश रच डाली। हालांकि मंगेतर मौका मिलते ही अपहरणकर्ताओं की गिरफ्त से भाग निकला। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती सहित तीन आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    घटना 18 अप्रैल की रात की है, जब टोकेश साहू अपने दोस्त भूपेंद्र यादव के साथ भिलाई से जामुल की ओर मोटरसाइकिल से जा रहा था। जैसे ही दोनों बोगदा पुलिया के पास पहुंचे, तभी एक कार में सवार 3-4 युवक उनकी बाइक के पास आकर रुके। इन युवकों ने टोकेश साहू के साथ गाली-गलौज कर हाथ, मुक्के और डंडों से मारपीट की और जबरन उसे कार में बैठाकर बेमेतरा की ओर रवाना हो गए। हालांकि, बेमेतरा पहुंचने पर टोकेश किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला।

    घटना के बाद भूपेंद्र यादव की शिकायत पर जामुल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर अपहरण में इस्तेमाल हुई कार की पहचान की गई और मुख्य आरोपी दुर्गेश साहू को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हेमकुमारी साहू उर्फ हेमा से प्रेम करता है, जिसकी शादी टोकेश साहू से तय हुई थी। हेमा इस शादी से खुश नहीं थी और उसने अपने मंगेतर टोकेश का बायोडाटा और फोटो अपने प्रेमी दुर्गेश को भेज दिए।

    इसके बाद दुर्गेश ने अपने सहयोगी अमित वर्मा उर्फ राजा और बंटी के साथ नागपुर से क्रेटा कार में जामुल पहुंचकर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस साजिश में शामिल तीनों आरोपियों हेमकुमारी साहू, दुर्गेश साहू और अमित वर्मा उर्फ राजा को नागपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। चौथा आरोपी बंटी अभी भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि यह मामला प्रेम संबंधों के कारण हुई साजिश का है, जिसमें युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही मंगेतर के अपहरण की योजना बनाई थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

    Post Views: 370
    Big Breaking Big news breaking news CG Big Breaking CG Big News CG Breaking CG BREAKING NEWS Cg Latest News Cg news chhattisgarh Durg Durg bhilai Durg Chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    By DabangMay 7, 20260

    उत्तरप्रदेश :- सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक नाबालिग प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक…

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026

    CG: 79 शिक्षकों पर गिरेगी गाज: 3 से 6 साल तक के लिए बैन, इंक्रीमेंट पर भी रोक, सरकार को भेजी गयी अनुशंसा, देखिये शिक्षकों की लिस्ट

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.