Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बनाने निकले थे 3 नाबालिग, खड़ी पिकअप में जा घुसी बाइक, 2 की मौत,1 गंभीर रूप से घायल..
    छत्तीसगढ़

    इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बनाने निकले थे 3 नाबालिग, खड़ी पिकअप में जा घुसी बाइक, 2 की मौत,1 गंभीर रूप से घायल..

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediApril 19, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई। भिलाई पावर हाउस में शुक्रवार रात सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई। तीन नाबालिग दोस्त बाइक से इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बनाने निकले थे। तभी अचानक उनकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और वो खड़ी पिकअप में जा घुसे।

    छावनी थाना क्षेत्र की घटना है। हादसे में 2 दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं, 1 दोस्त घायल हुआ है। घायल आदित्य ने बताया कि तीनों दोस्त एक बाइक पर बैठकर पार्टी करने जा रहे थे। बाइक हर्ष चला रहा था। आदित्य पीछे बैठा था और इंस्टा के लिए वीडियो बना रहा था।

    वो लोग मस्ती करते करते भिलाई से खुर्सीपार की तरफ जा रहे थी, तभी उनकी बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ गया और बगल से गुजर रही एक बाइक से वो लोग टकरा गए। इसके बाद उनकी बाइक खड़ी पिकअप में घुस गई।

    हर्ष और जय को था रील्स बनाने का बहुत शौक था - Dainik Bhaskar

    हर्ष और जय को था रील्स बनाने का बहुत शौक था

    दोनों का सिर फट गया था

    गन्नू नाम के नाबालिग किशोर ने बताया कि गौतम नगर में रहने वाला जय बंसोड़ (17) और हर्ष मेश्राम (16) की ब्रिज से नीचे गिरने से मौत हुई है। तीसरा लड़का सुपेला खटाल बस्ती का रहने वाला आदित्य चौहान (16) घायल है। उसे उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

    पिकअप में टकराने से हर्ष और जय का सिर फट गया, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आदित्य उनके ऊपर गिरने से उसे गले में चोट आई। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। घटना स्थल पर खून के निशान थे। चप्पल और बाइक का सामान बिखरा पड़ा था।

    पुलिस घायल और मृतकों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लेकर गई थी। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों ने चींख-चींख कर रोना शुरू कर दिया।

    पिता के साथ शादी पार्टी से लौटा था जय 

    जय बंसोड़ की मां ने बताया कि वो अपने पिता प्रकाश के साथ धुमाल बजाने का काम करता था। शुक्रवार रात को ही वो एक शादी पार्टी से धुमाल बजाकर पिता के साथ लौटा था। पिता ने जय और उसके भाई को 50-50 रुपए दिए। इसके बाद जय मां को बोलकर निकला की वो पार्टी में जा रहा है। कुछ देर बाद सूचना मिली की उसका एक्सीडेंट हो गया है।

    जय बंसोड़, मृतक - Dainik Bhaskar

    जय बंसोड़, मृतक

    बेटे की मौत से मां का दिमागी संतुलन बिगड़ा 

    अस्पताल में कई घंटे तक जमीन में बैठी कशिश मेश्राम अपने बेटे हर्ष को बुलाती रही। वो कह रही थी कि उसका बेटा आएगा। वो पार्टी में गया है वो बुलाएगी तो वो आ जाएगा।

    हर्ष की दादी गंगा बाई ने बताया कि हर्ष काफी हंसमुख था। वो अपनी मां के काफी करीब था। उसका एक बड़ा भाई प्रतीक और छोटी बहन मुस्कान है।

    कई घंटे तक मां के रोने के बाद हर्ष के पिता प्रदीप मेश्राम और अन्य परिजनों ने मां कशिश को कहा कि हर्ष का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक घंटे में छुट्टी मिल जाएगी। इसके बाद वो अस्पताल से घर गई।

    हर्ष की मां बेटे को अस्पताल के बाहर बैठकर बुलाई हुई - Dainik Bhaskar

    हर्ष की मां बेटे को अस्पताल के बाहर बैठकर बुलाई हुई

    16 अप्रैल को भी वीडियो बनाने निकले थे तीनों

    हर्ष, जय और आदित्य को सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने का इतना शौक था कि तीनों कभी घर से निकल जाते थे। बीते 16 अप्रैल को भी वो लोग पूरी रात टाउनशिप के अलग-अलग सेक्टर में घूम-घूमकर वीडियो बना रहे थे।

    पुलिस ने उनके मोबाइल से वो विडियो लिया। पूछताछ में आदित्य ने बताया भी वो लोग 16 अप्रैल की रात सेक्टर 4, सेक्टर 6 व अन्य जगह वीडियो व रील्स बना रहे थे।

    हादसे का पता लगाने में जुटी पुलिस

    सुपेला पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आदित्य से पूछ रही है कि हादसा कैसे हुआ और वो लोग इतनी रात में कहा जा रहे थे। शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

    Post Views: 305
    Accident accident news Bhilai breaking news CG Big Breaking CG Big News CG Breaking CG BREAKING NEWS Cg Latest News Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Today Today khabar Today news दबंग राजधानी दर्दनाक सड़क हादसा दर्दनाक हादसा बड़ा हादसा भिलाई भीषड़ हादसा हादसा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    By DabangMay 7, 20260

    उत्तरप्रदेश :- सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक नाबालिग प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक…

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026

    CG: 79 शिक्षकों पर गिरेगी गाज: 3 से 6 साल तक के लिए बैन, इंक्रीमेंट पर भी रोक, सरकार को भेजी गयी अनुशंसा, देखिये शिक्षकों की लिस्ट

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.