Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कहीं आपका शुक्र भी इन स्थानों पर तो नहीं? वैवाहिक सुख और समृद्धि के लिए तुरंत करें ये 4 खास वैदिक उपाय

    June 5, 2026

    2040 तक मौत का पांचवां सबसे बड़ा कारण बनेगी ये बीमारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

    June 5, 2026

    5 जून 2026 का राशिफल: शुक्रवार को इस राशि का होगा प्रमोशन, मिलेगा मान-सम्मान

    June 5, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » ओलंपिक 2028 : 128 साल बाद हुई क्रिकेट की वापसी, जानें कितनी होंगी टीमें, क्या होगा फॉर्मेट…
    National

    ओलंपिक 2028 : 128 साल बाद हुई क्रिकेट की वापसी, जानें कितनी होंगी टीमें, क्या होगा फॉर्मेट…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediApril 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/लॉस एंजिलिस: क्रिकेट 128 साल के लंबे अंतराल के बाद 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में शानदार वापसी करने जा रहा है। आयोजकों ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। लॉस एंजिलिस ओलंपिक समिति ने इस वैश्विक आयोजन के लिए क्रिकेट की रूपरेखा तय कर दी है। पुरुष और महिला वर्ग में छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी, जो टी20 प्रारूप में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी होंगे, जिसके तहत दोनों वर्गों में कुल 90-90 खिलाड़ियों का कोटा निर्धारित किया गया है।

    1900 में हुई थी क्रिकेट की शुरुआत

    क्रिकेट इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था, जब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच दो दिवसीय मुकाबला हुआ था। इसे अब अनाधिकारिक टेस्ट माना जाता है। लेकिन 2028 में यह खेल आधुनिक टी20 प्रारूप में नजर आएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के 12 पूर्ण सदस्य देशों में ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड जैसे दिग्गज शामिल हैं। हालांकि, क्वालिफिकेशन प्रक्रिया अभी स्पष्ट नहीं है। मेजबान होने के नाते अमेरिका की भागीदारी तय मानी जा रही है, जबकि बाकी पांच टीमों को क्वालिफिकेशन से गुजरना होगा।

    पांच नए खेलों का समावेश

    क्रिकेट उन पांच नए खेलों में से एक है, जिन्हें 2023 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए मंजूरी दी थी। इसके साथ बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रॉस और स्क्वॉश भी शामिल हैं। आईओसी ने 351 पदक स्पर्धाओं के साथ 2028 ओलंपिक का कार्यक्रम तय किया है, जो पेरिस 2024 से 22 अधिक हैं। खिलाड़ियों की संख्या 10,500 पर स्थिर रखी गई है, जिसमें नए खेलों के 698 खिलाड़ी भी शामिल हैं। पहली बार टीम खेलों में लैंगिक समानता होगी, जिसमें मुक्केबाजी जैसे खेलों में भी पुरुष और महिला वर्ग बराबर होंगे।

    Post Views: 405
    128 साल बाद हुई क्रिकेट की वापसी Big Breaking Big news Breaking breaking news CG Big Breaking Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news New Delhi Today Today khabar Today news ओलंपिक 2028 दबंग राजधानी नई दिल्ली ब्रेकिंग न्यूज
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    कहीं आपका शुक्र भी इन स्थानों पर तो नहीं? वैवाहिक सुख और समृद्धि के लिए तुरंत करें ये 4 खास वैदिक उपाय

    June 5, 2026

    2040 तक मौत का पांचवां सबसे बड़ा कारण बनेगी ये बीमारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

    June 5, 2026

    5 जून 2026 का राशिफल: शुक्रवार को इस राशि का होगा प्रमोशन, मिलेगा मान-सम्मान

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    कहीं आपका शुक्र भी इन स्थानों पर तो नहीं? वैवाहिक सुख और समृद्धि के लिए तुरंत करें ये 4 खास वैदिक उपाय

    By DabangJune 5, 20260

    वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह (Venus) को दैत्यगुरु होने के साथ-साथ जीवन के सभी भौतिक…

    2040 तक मौत का पांचवां सबसे बड़ा कारण बनेगी ये बीमारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

    June 5, 2026

    5 जून 2026 का राशिफल: शुक्रवार को इस राशि का होगा प्रमोशन, मिलेगा मान-सम्मान

    June 5, 2026

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    June 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.