Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में नहा रहे नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

    May 9, 2026

    CG: पति पत्नी और वो: मनेंद्रगढ़ में शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा कथित प्रेमी

    May 9, 2026

    CG: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो आया सामने

    May 9, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 10
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » फिल्म छावा देखकर मुगलकालीन सिक्कों की तलाश में असीरगढ़ किला पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, रातोंरात खोद डाली आस-पास की कई एकड़ जमीन, वीडियो हुआ वायरल
    मध्यप्रदेश

    फिल्म छावा देखकर मुगलकालीन सिक्कों की तलाश में असीरगढ़ किला पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, रातोंरात खोद डाली आस-पास की कई एकड़ जमीन, वीडियो हुआ वायरल

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMarch 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Khajana Khojne Pahuche Gramin : विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की छावा का खुमार इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है। ये फिल्म कमाई के मामले में अब तक 500 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुकी है। वहीं, रिलीज के 22 दिन बाद भी तेजी जारी है। लेकिन इस फिल्म का दर्शकों पर ऐसा असर होगा ये तो मेकर्स ने भी नहीं सोचा होगा। दरअसल फिल्म देखने के बाद मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के ग्रामीण जमीन में दबे मुगलकालीन सोने-चांदी के सिक्कों का भंडार तलाशने पहुंच गए और रातोंरात पूरा खेत खोद डाला।

    मिली जानकारी के अनुसार वायरल हो रहा वीडियो असीरगढ़ किले के पास का है, जहां सैकड़ों ग्रामीण सांझ ढलते ही ग्रामीण टॉर्च, फावड़ा, कुदाल, मिट्टी छानने का छन्ना और भोजन-पानी लेकर पहुंच जाते हैं और रात दो से तीन बजे तक सिक्कों की तलाश जारी रहती है। बताय जा रहा है कि ग्रामीणों ने सिक्कों की तलाश में कई एकड़ जमीन खोद डाली है। दावा किया जा रहा है कि छावा फिल्म में दिखाया गया था कि मुगलों ने मराठों से सोना और खजाना लूटा और उसे मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के असीरगढ़ किले में रख दिया।

    फिल्म देखने के बाद स्थानीय लोग खुदाई के औजार, मेटल डिटेक्टर और बैग लेकर मौके पर पहुंचे और खजाना खोदकर अपने घर ले गए। ग्रामीणों की मानें तो कई लोगों को सोने के सिक्के मिले भी हैं, लेकिन कोई खुलकर नहीं बोल रहा। बताया जाता है कि कुछ लोग मेटल डिटेक्टर का उपयोग भी कर रहे हैं। दिन के उजाले में खेतों में दूर-दूर तक हजारों की संख्या में गड्ढे ही नजर आते हैं। इस संबंध में अब तक पुलिस और प्रशासन की कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है।

    असीरगढ़ किले के पास सिक्के पाने के लिए खोदाई का सिलसिला करीब तीन माह पहले तब शुरू हुआ, जब इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए की जा रही खोदाई के दौरान कुछ सिक्के मिलने की अफवाह फैली। हालांकि, पुलिस की जांच में ऐसा कुछ सामने नहीं आया। इसके बाद से ग्रामीणों ने खेतों में खोदाई शुरू कर दी थी। बीते 10 दिनों से यह सिलसिला तेज हो गया है।

    Post Views: 660
    Bolliwood Bolliwood Movi Bolliwood Movi Chhava breaking news Burhaanpur Gold Hindi Khabar Hindi News Indor Khajana Khajana Khojne Pahuche Gramin Latest Khabar Latest news Madhyapradesh Police Raipur Rajya Sarkar Sarkar Social Causes Social Media Post Social Media Video Vireal Social Media Viral Social Media Viral Post Social Media X Viral Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में नहा रहे नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

    May 9, 2026

    CG: पति पत्नी और वो: मनेंद्रगढ़ में शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा कथित प्रेमी

    May 9, 2026

    CG: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो आया सामने

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Rajnandgaon

    CG: रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में नहा रहे नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

    By DabangMay 9, 20260

    राजनांदगाव :- जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां सोमनी…

    CG: पति पत्नी और वो: मनेंद्रगढ़ में शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा कथित प्रेमी

    May 9, 2026

    CG: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो आया सामने

    May 9, 2026

    CG: पीएम श्री स्कूल की हेड मास्टर निलंबित, छात्रों को देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काने, धर्मांतरण के लिए बहलाने-फुसलाने की शिकायत

    May 9, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.