Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: डी.डी. अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर एवं आईसीयू वार्ड सील, पंजीयन अस्थायी रूप से निरस्त

    July 4, 2026

    नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय

    July 4, 2026

    पानी बेचने से नहीं भरा पेट तो बेच दिया ईमान! जानें कौन है राम मंदिर का मास्टरमाइंड चंदा चोर अविनाश मिश्रा

    July 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, July 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » बजट को लेकर भाजपा ने जारी किया ये कार्टून, लिखा, विष्णु के सुशासन में प्रदेश की प्रGATI को लगे नए पंख
    छत्तीसगढ़

    बजट को लेकर भाजपा ने जारी किया ये कार्टून, लिखा, विष्णु के सुशासन में प्रदेश की प्रGATI को लगे नए पंख

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMarch 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    CG_की_प्रGATI_का_बजट : विष्णुदेव सरकार के कार्यकाल का दूसरा बजट कल सदन में पेश किया गया। वित्त मंत्री ने इस बजट को GATI नाम दिया है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ के बजट की कल चर्चा हुई। बजट को लेकर भाजपा ने कार्टून पोस्टर जारी किया है। कार्टून पोस्टर में साय सरकार के दूसरे बजट का जिक्र किया गया है। इस पोस्टर में सीएम विष्णुदेव साय नजर आगे वाहन चलाते नजर आ रहे हैं। भाजपा ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा है कि विष्णु के सुशासन में प्रदेश की प्रGATI को लगे नए पंख। कार्टून में वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी दिख रहे हैं। साथ में छत्तीसगढ़ की जनता भी है।

    मुख्यमंत्री बोले, बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी तीव्र गति

    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसी अधोसंरचना की जरूरत होगी जो एक विकसित औद्योगिक राज्य की जरूरतों को पूरी करती हो। इसके लिए हमने बजट में विशेष प्रावधान किये हैं। रायपुर-दुर्ग मेट्रो सेवा का सर्वे होगा। नये औद्योगिक पार्क स्थापित कर रहे हैं। इसके लिए 700 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। महानदी- इंद्रावती तथा कोडार-सिकासर जैसी नदियों को जोड़ेंगे, खेती में निवेश करेंगे। नई सिंचाई परियोजनाओं के लिए 1500 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बजट में मानव संसाधन को सहेजने के लिए नये अस्पतालों, आधुनिक स्कूलों और इनमें पर्याप्त स्टाफ के संबंध में व्यवस्था की है।

    राज्य की नई औद्योगिक नीति की जरूरतों को पूरा करने 12 नए इंजीनियरिंग कालेज और 12 पालिटेक्निक कालेज आरंभ करेंगे। नये बिजनेस और स्टार्टअप के लिए 700 करोड़ रुपए का इंडस्ट्रियल सब्सिडी सपोर्ट रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार पूंजीगत व्यय 26 हजार करोड़ रुपए से अधिक रखा गया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 18 प्रतिशत है। पूंजीगत व्यय में किये गये निवेश का कई गुना रिटर्न मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट समावेशी है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के हमारे ध्येय के मुताबिक तैयार किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शो के अनुरूप हमने अंत्योदय के कल्याण के लिए तथा इनके समग्र विकास के लिए विशेष बजट प्रावधान रखा है। पिछले बजट में गरीब युवा, अन्नदाता तथा नारी शक्ति एवं जनजातीय विकास के लिए जो योजनाएं आरंभ की गई थी, उनके लिए बजट प्रावधान के साथ ही इनके विकास के लिए नई योजनाएं भी इस बजट में आरंभ की गई है।

    Post Views: 435
    BJP breaking news Budget Budget 2025 CG Budget Cg news Chhattigarh Budget chhattisgarh Cortun Poster Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raipur Today Today khabar Today news Vidhasabha Budget दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: डी.डी. अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर एवं आईसीयू वार्ड सील, पंजीयन अस्थायी रूप से निरस्त

    July 4, 2026

    नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय

    July 4, 2026

    पानी बेचने से नहीं भरा पेट तो बेच दिया ईमान! जानें कौन है राम मंदिर का मास्टरमाइंड चंदा चोर अविनाश मिश्रा

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Gaurela - Pendra - Marwahi

    CG: डी.डी. अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर एवं आईसीयू वार्ड सील, पंजीयन अस्थायी रूप से निरस्त

    By DabangJuly 4, 20260

    गौरेला पेंड्रा मारवाही:- कलेक्टर एवं पर्यवेक्षी प्राधिकारी डॉ. संतोष कुमार देवांगन द्वारा डी.डी. अस्पताल सेमरा…

    नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय

    July 4, 2026

    पानी बेचने से नहीं भरा पेट तो बेच दिया ईमान! जानें कौन है राम मंदिर का मास्टरमाइंड चंदा चोर अविनाश मिश्रा

    July 4, 2026

    CG: ब्वॉयफ्रेंड के लिए गर्लफ्रेंड बनी चोरनी, केयरटेकर ने शादी वाले घर से उड़ाया कैश, दो आरोपी गिरफ्तार

    July 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.