कोरबा।कोरबा जिले में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां युवकों की बाइक अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट नीचे खाई में गिर गई। कड़ाके की ठंड में युवक रातभर जंगल में ही पडे़ रहे। दो युवकों की सुबह तक मौत हो गई। जबकि तीसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है उसका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपहरी अंतर्गत ग्राम कनसरा मोड़ पर यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बुधवार को ग्राम पंचायत लेमरू अंतग्रत ग्राम बंजारी में रहने वाले अमित गोंड उम्र (20 वर्ष), राजेश गोंड उम्र (19 वर्ष) के अलावा एक अन्य युवक बाइक पर सवार होकर कोसगाई गए थे। देर रात तीनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच कोसगाई सतरेंगा-लेमरू मार्ग पर ग्राम कनसरा मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में गिर गई। रात होने के कारण इनपर किसी की नजर नहीं पड़ी। रातभर तीनों युवक जंगल के बीच खाई में तड़पते हुए पड़े रहे। वह अपने परिजनों को फोन पर सूचित करने की हालत में भी नहीं थे। सुबह किसी तरह एक युवक ने अपने परिजनों को इस घटना की सूचना दी। सूचना पाकर परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर परिजन में पुलिस पहुंचे और उनकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद लगभग डेढ़ घंटे बाद तीनों युवक मिले। तीनों को जंगल से बाहर निकालकर लेमरू के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने दो युवक अमित गोंड और राजेश गोंड को मृत घोषित कर दिया। वही तीसरे युवक भूलेश्वर का इलाज जारी है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों मृतक बंजारीडांड लेमरू के निवासी थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
रातभर तीनों युवक जंगल के बीच खाई में तड़पते हुए पड़े रहे। वे अपने परिजनों को फोन पर सूचित करने की हालत में भी नहीं थे। सुबह किसी तरह एक युवक ने अपने परिजनों को इस घटना की सूचना दी। सूचना पाकर परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर परिजन व पुलिस पहुंचे और उनकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद लगभग डेढ़ घंटे बाद तीनों युवक मिले। तीनों को जंगल से बाहर निकालकर लेमरू के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने दो युवक अमित गोंड और राजेश गोंड को मृत घोषित कर दिया। वही तीसरे युवक भूलेश्वर का इलाज जारी है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों मृतक बंजारीडांड लेमरू के निवासी थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

