रायपुर। रायपुर नगर निगम के भाठागांव स्थित फिल्टर प्लांट में 23 अक्टूबर को सुबह पानी सप्लाई के बाद शाम को 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाली 10 टंकियों से पानी की सप्लाई नहीं होगी. निगम के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि प्लांट के इंटेकवेल के हेडर में इंटरकनेक्शन कार्य के चलते बुधवार को सुबह पानी सप्लाई के बाद 10 टंकियों में पानी नहीं भर पाएगी. इसके चलते ओवरहेड टंकी डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकरनगर, खमतराई, भनपुरी, पुराना श्याम नगर एवं विधानसभा में भरने वाली सम्पवेल से सुबह जलप्रदाय के बाद शाम को 50 फीसदी ही पानी सप्लाई होगी. 24 अक्टूबर को सुबह पानी सप्लाई यथावत रहेगी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

