Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आज से शुरू हुआ नौतपा, रोज कमाकर खाने वाले ज्यादा परेशान, जानें पूरे 9 दिन क्या करें, क्या न करें

    May 25, 2026

    नौकरानी संग सेक्स करते पकड़ा गया पति, पत्नी के नाक मे किया था दम, टॉर्चर से परेशान पत्नी ने लगाई फांसी

    May 25, 2026

    आर्मी ट्रेन में आत्मघाती हमला, 26 जवानों की मौत, 70 से ज्यादा की हालत नाजुक, कई गाड़ियां व इमारत भी हुई खाक

    May 25, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 25
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » सूरजपुर कांड : हेड कांस्टेबल की पत्नी-बेटी की हत्या में सिर्फ कुलदीप नहीं 5 लोग थे शामिल, पुलिस-आरोपी सांठगांठ के लिए IG ने बनायी जांच टीम, आरोपी के बंगले पर चलेगा बुलडोजर
    जुर्म

    सूरजपुर कांड : हेड कांस्टेबल की पत्नी-बेटी की हत्या में सिर्फ कुलदीप नहीं 5 लोग थे शामिल, पुलिस-आरोपी सांठगांठ के लिए IG ने बनायी जांच टीम, आरोपी के बंगले पर चलेगा बुलडोजर

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediOctober 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सूरजपुर : सूरजपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी का हत्या सिर्फ कुलदीप साहू नहीं था, बल्कि उसके चार और साथी भी इस कुकर्म में साझीदार थे। पुलिस ने हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप साहू सहित पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी कुलदीप साहू सहित घटना में शामिल कुल 05 आरोपियों में आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, फुल सिंह उर्फ रिंकू, सीके उर्फ चंद्रकांत चौधरी और सूरज साहू शामिल हैं।

    सरगुजा आईजी ने आज पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। अंकित गर्ग ने बताया कि शराब के नशे में मुख्य आरोपी ने ये पूरी वारदात की है। चाकू से वार के बाद शव को पांच किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया गया। आईजी ने बताया कि चाकू से कई वार किये गये थे। शरीर पर काफी घाव मिले हैं। उन्होंने बताया कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। विस्तृत जांच के बाद और भी खुलासे हो सकते हैं।

    जांच टीम का गठन

    आईजी ने बताया कि कुछ जानकारी मिली है कि थाने से मुख्य आरोपी को संरक्षण मिला हुआ था, इसके लिए जांच टीम का गठन किया गया है। एक एडिश्नल और एक डीएसपी के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है। जो मुख्य आरोपी और पुलिसकर्मियों के संरक्षण की जांच करेगी। आईजी ने बताया कि जांच में कोरिया जिले के एडिश्नल एसपी और कुसमी के एसडीओपी को शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद जो भी जरूरी कदम होंगे, वो उठाये जायेंगे।

    अलीशान बंगले पर चलेगा बुलडोजर

    इसके साथ ही प्रशासन ने कुलदीप साहू के आलीशान घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की है। उसके मकान को अवैध निर्माण बताते हुए नोटिस चस्पा कर दिया गया है। रविवार की रात आदतन बदमाश कुलदीप साहू ने हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख के घर में घुसकर उसकी पत्नी मेहनाज तालिब और मासूम बेटी आलिया की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह भागकर झारखंड चला गया था।

    गढ़वा से अंबिकापुर आते समय उसे बलरामपुर थाने के सामने बलरामपुर एसपी बैंकर वैभव की टीम ने हिरासत में ले लिया। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच सूरजपुर लाया गया। नगर पालिका सूरजपुर के सीएमओ प्रभाकर शुक्ला ने वार्ड क्रमांक 13, मानपुर मोहल्ले में हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के पिता अशोक साहू के नाम पर निर्मित आलीशान बहुमंजिला भवन को अवैध निर्माण बताया है। घर में नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस में निर्माण को अवैध बताते हुए कब्जा तत्काल हटा लेने कहा गया है।

    हालांकि कब्जा हटाने की मोहलत, नोटिस में मेंशन नहीं है। नियमानुसार अवैध कब्जा हटाने के पहले निकायों को तीन नोटिस जारी करना होता है। कहा जा रहा है कि आलीशान घरों में बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी गई है। कुलदीप साहू के पिता अशोक साहू का मानपुर के अतिरिक्त बस स्टैंड के पीछे और कब्रिस्तान के पास भी मकान है। कब्रिस्तान के पास के मकान को किराए पर दिया गया था, जिसे प्रशासन ने सोमवार को खाली करा दिया है।

    Post Views: 590
    # latest news Ambikapur Apradh Balrampur breaking news Buldozar Cg Latest News Cg news chhattisgarh Crime Hatya Hindi Khabar Hindi News Jharkhand Jurm Kabristhan Karobar Koriya Ad. S. P. Kusmi SDOP Latest Khabar Latest news Latest News In CG Maanpur Mohala maanpur ambagarh Mudrad Police Raipur Sarugaja Surajpur Surajpur Hatyakand Today Today khabar Today news दबंग राजधानी हादसा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    आज से शुरू हुआ नौतपा, रोज कमाकर खाने वाले ज्यादा परेशान, जानें पूरे 9 दिन क्या करें, क्या न करें

    May 25, 2026

    नौकरानी संग सेक्स करते पकड़ा गया पति, पत्नी के नाक मे किया था दम, टॉर्चर से परेशान पत्नी ने लगाई फांसी

    May 25, 2026

    आर्मी ट्रेन में आत्मघाती हमला, 26 जवानों की मौत, 70 से ज्यादा की हालत नाजुक, कई गाड़ियां व इमारत भी हुई खाक

    May 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    आज से शुरू हुआ नौतपा, रोज कमाकर खाने वाले ज्यादा परेशान, जानें पूरे 9 दिन क्या करें, क्या न करें

    By DabangMay 25, 20260

    रायपुर:- नौतपा काल सोमवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन इसने अपने तीखे और…

    नौकरानी संग सेक्स करते पकड़ा गया पति, पत्नी के नाक मे किया था दम, टॉर्चर से परेशान पत्नी ने लगाई फांसी

    May 25, 2026

    आर्मी ट्रेन में आत्मघाती हमला, 26 जवानों की मौत, 70 से ज्यादा की हालत नाजुक, कई गाड़ियां व इमारत भी हुई खाक

    May 25, 2026

    CG: बेवफा पत्नी ने किया पति का कत्ल, प्रेमी संग मिलकर घोंटा गला, रेल पटरी किनारे फेंकी लाश

    May 25, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.