Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: पति की कमाई चोरी-छिपे मायके भेजती रही पत्नी, 23 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा

    June 6, 2026

    पत्नी को पुरुष मित्र के साथ देख भड़का पति, बाजार में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, दोनों पक्षों पर कार्रवाई

    June 6, 2026

    ईद मनाकर लौट रहे 49 लोगों की तड़प – तड़प कर दर्दनाक मौत, इस हालत में मिली लाशें

    June 6, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » पितरों का पिंडदान करना होगा आसान, अब छत्तीसगढ़ से ‘गया’ के लिए सीधी ट्रेन
    छत्तीसगढ़

    पितरों का पिंडदान करना होगा आसान, अब छत्तीसगढ़ से ‘गया’ के लिए सीधी ट्रेन

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediOctober 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर : वैसे तो पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म के लिए भारत में कई जगहें हैं लेकिन फल्गु नदी के तट पर स्थित गया शहर का अपना विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या के दिन गया में पिंडदान करने से 108 कुल और 7 पीढ़ियों का उद्धार हो जाता है और पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. साथ ही पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है इसलिए इस स्थान को मोक्ष स्थली कहा जाता है. पुराणों में बताया गया है कि प्राचीन शहर गया में भगवान विष्णु स्वयं पितृदेव के रूप में निवास करते हैं. लेकिन गया जाने के लिए अब तक प्रदेश से सीधी ट्रेन नहीं थी,

    जिससे यात्रियों को ट्रेन बदलकर जाना पड़ता था, लेकिन अब छत्तीसगढ़ के लोगों को गया के लिए सीधी ट्रेन मिलने वाली है. छत्तीसगढ़ के यात्रियों को राहत मिलने वाली है. रेलवे बोर्ड ने गया-लोकमान्य तिलक (एलटीटी) के बीच नई ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन SECR में बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और नागपुर होकर गुजरेगी. ट्रेन का परिचालन गया से हर बुधवार और एलटीटी से हर शुक्रवार को होगा. ऐसे में गया और एलटीटी जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है. जोन से गया जाने के लिए यह पहली सीधी ट्रेन होगी.

    पिंडदान के लिए गया जाने वालों को अब आसानी होगी. दीपावली के पूर्व रेलवे बोर्ड ने यात्रियों को एक नई ट्रेन की सौगात दी है. रेलवे ने गया-लोकमान्य तिलक (एलटीटी) के बीच ट्रेन चलाएगा. यह कोई स्पेशल ट्रेन नहीं, नियमित गाड़ी है. गया रेलवे स्टेशन से हर बुधवार की शाम 7 बजे ट्रेन रवाना होगी. वहीं शुक्रवार की सुबह 5.50 बजे लोकमान्य तिलक (एलटीटी) स्टेशन पहुंचेगी. इसी तरह लोकमान्य तिलक (एलटीटी) से हर शुक्रवार की दोपहर 13.15 बजे रवाना होकर. शनिवार की रात 10.50 बजे गया रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.

    इस ट्रेन को 22 कोच के साथ चलया जाएगा. रेलवे द्वारा जल्द ही ट्रेन का पूरा टाइम टेबल जारी किया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि दीपावली के पहले ही इस ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा. बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ से गया जाने वाले हजारों यात्री है लेकिन गया के लिए एक भी नियमित ट्रेन नहीं है. रेलवे द्वारा हालांकि 3 पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है लेकिन स्पेशल होने के कारण इनका किराया ज्यादा है. वहीं कभी भी इन ट्रेनों को बंद किया जा सकता है. गया- एलटीटी की नियमित ट्रेन मिलने से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी.

    इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

    गया के बाद ट्रेन का ठहराव हजारबाग टाउन इन स्टेशनों में दिया गया है ठहराव लोकमान्य तिलक (एलटीटी) है. , बारकक्ना, मेरसा, रांजी, हटीया, राऊरकेला, झारसुगड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, भंडारा, अकोला, भुसावल, जलगांव, नासिक, कल्याण और लोकमान्य तिलक (एलटीटी) है.

    Post Views: 870
    # latest news Akola Astha Barkakna Bhandara Bhusaval Bihar Bilaspur breaking news Cg Latest News Cg news chhattisgarh Diwali Durg Gaya Gaya - Lokmanya Tilak Gondia Hatia Hindi Khabar Hindi News Jalgaon Jharsuguda Jharsukda Jyoteshi Kalyan and Lokmanya Tilak (LTT) Karobar L. T. T. Latest Khabar Latest news Latest News In CG Mersa Nagpur Nashik Pitar Pitar Pinddaan Raigarh Raipur Ranji Rourkela SECR Shradh Karm Special Train Today Today khabar Today news Train Wardha दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: पति की कमाई चोरी-छिपे मायके भेजती रही पत्नी, 23 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा

    June 6, 2026

    पत्नी को पुरुष मित्र के साथ देख भड़का पति, बाजार में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, दोनों पक्षों पर कार्रवाई

    June 6, 2026

    ईद मनाकर लौट रहे 49 लोगों की तड़प – तड़प कर दर्दनाक मौत, इस हालत में मिली लाशें

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raigarh

    CG: पति की कमाई चोरी-छिपे मायके भेजती रही पत्नी, 23 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा

    By DabangJune 6, 20260

    रायगढ़ :- जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में पति की मेहनत की कमाई को कथित रूप…

    पत्नी को पुरुष मित्र के साथ देख भड़का पति, बाजार में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, दोनों पक्षों पर कार्रवाई

    June 6, 2026

    ईद मनाकर लौट रहे 49 लोगों की तड़प – तड़प कर दर्दनाक मौत, इस हालत में मिली लाशें

    June 6, 2026

    निश्चित सफलता का नवग्रह योग: ग्रहों का अचूक सफलता तंत्र”

    June 6, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.