Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में नहा रहे नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

    May 9, 2026

    CG: पति पत्नी और वो: मनेंद्रगढ़ में शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा कथित प्रेमी

    May 9, 2026

    CG: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो आया सामने

    May 9, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 10
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » आपका बेटा केस में फंस गया है … जब WhatsApp पर आये ऐसे कॉल … रायपुर पुलिस ने बताया कैसे बचें फिर इन साइबर ठगों से …
    जुर्म

    आपका बेटा केस में फंस गया है … जब WhatsApp पर आये ऐसे कॉल … रायपुर पुलिस ने बताया कैसे बचें फिर इन साइबर ठगों से …

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediOctober 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : साइबर ठग ऑनलाइन ठगी के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। ठग खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए झांसे में लेकर लोगों से रुपये भी मांग रहे हैं। हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें ठगों ने खुद को पुलिस वाला बताकर ठगी की कोशिश की। पुलिस अफसर भी अचानक ऐसे मामले बढ़ते देखकर हैरान हैं। आइए जानते हैं कैसे हो रही पुलिस के नाम से ठगी…। अगर आपके पास भी वॉट्सऐप पर पुलिस या कोई धमकी भरा कॉल आए तो आप कॉल करने वाले की असली पहचान चुटकियों में कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में अलग से कोई ऐप भी इंस्टॉल नहीं करना पड़ेगा।

    स्कैमर्स करते हैं वॉट्सऐप का फर्जी यूज, इसमें कॉल करने वाला व्यक्ति आपके परिवार के किसी सदस्य के किसी केस में फंसने की बात करता है. साथ ही कहता है कि अगर केस से बचाना है तो रुपए अकाउंट में डाल दो। कुछ लोग पैनिक होकर पैसे ट्रांसफर भी कर देते हैं. कुछ समय बाद जब पता चलता है तो पाते हैं कि कॉल करने वाला कोई पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि स्कैमर था और उसने वॉट्सऐप पर फर्जी आईडी बनाकर आपको कॉल किया था. ठगी के बाद जब आप साइबर सेल में शिकायत करते हैं, तब तक पैसे तो चले जाते हैं।

    बच्चों को हिरासत में लेने की बात कहकर कर रहे वसूली –

    साइबर ठग अभिभावकों को कॉल करके उनके बेटे-बेटियों के हिरासत में होने की बात कहकर धमकाते हैं। वह खुद को पुलिस या कस्टम अफसर बताकर बात करते हैं और ड्रग, सेक्स रैकेट जैसे मामले में बच्चों को पकड़ने की बात कहते हैं। हिरासत से रिहा करने के बदले परिजनों से रुपये मांगे जाते हैं।

    बचाव – कैसे करें पता कॉल करने वाला असली या नकली?

    अगर आपके पास किसी पुलिस वाले के नाम से कॉल आए तो आप उसके असली और नकली होने का पता आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए आप ट्रू कॉलर ऐप यूज कर सकते हैं। इसके अलावा गूगल पे, फोन पे और पेटीएम जैसे पेमेंट ऐप पर जाकर नंबर को चेक कर सकते हैं. इसके बाद उस कॉलर का असली नाम आपके सामने आ जाएगा। ध्यान रहे कि नाम का पता तभी चलेगा जब वो नंबर इन यूपीआई ऐप पर रिजस्टर्ड होगा। अगर वॉट्सऐप पर नंबर नहीं दिख रहा तो साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करनी चाहिए।

    शिकायत पोर्टल एवं हैल्पलाईन नम्बर- साइबर क्राइम की यहां करें शिकायत

    साइबर फ्रॉड की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइटhttps:@@cybercrime.gov.in पर करें, और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा ठगी होने पर तुरंत पुलिस के पास जाएं. अनजान व्यक्ति की कॉल को खासतौर पर जब वो लालच या धमकी दे तो पुलिस की मदद लेनी चाहिए।

    Post Views: 530
    # latest news Apradh breaking news Cg Latest News Cg news chhattisgarh Ciber Ciber Crime Ciber Sel Ciber Thag Crime Hindi Khabar Hindi News Jurm Karobar Latest Khabar Latest news Latest News In CG Online Thagi Police Raipur Today Today khabar Today news WhatsApp दबंग राजधानी हादसा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में नहा रहे नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

    May 9, 2026

    CG: पति पत्नी और वो: मनेंद्रगढ़ में शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा कथित प्रेमी

    May 9, 2026

    CG: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो आया सामने

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Rajnandgaon

    CG: रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में नहा रहे नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

    By DabangMay 9, 20260

    राजनांदगाव :- जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां सोमनी…

    CG: पति पत्नी और वो: मनेंद्रगढ़ में शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा कथित प्रेमी

    May 9, 2026

    CG: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो आया सामने

    May 9, 2026

    CG: पीएम श्री स्कूल की हेड मास्टर निलंबित, छात्रों को देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काने, धर्मांतरण के लिए बहलाने-फुसलाने की शिकायत

    May 9, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.