Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    May 18, 2026

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG : तेंदुए की खाल बेचने छत्तीसगढ़ से तेलंगाना जा रहा आरोपी गिरफ्तार, कुछ महीने पहले भी आरोपी गया था पकड़ा
    जुर्म

    CG : तेंदुए की खाल बेचने छत्तीसगढ़ से तेलंगाना जा रहा आरोपी गिरफ्तार, कुछ महीने पहले भी आरोपी गया था पकड़ा

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीजापुर : तेंदुए की खाल बेचने छत्तीसगढ़ से पड़ोसी राज्य तेलंगाना जा रहा एक आरोपी खाल के साथ पकड़ा गया है। पकड़ा गया आरोपी भोपालपटनम के उल्लूर गांव का रहने वाला बताया गया है। राज्य से सटे तेलंगाना पुलिस ने बुधवार को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। कुछ माह पहले भी तेलंगाना चेंनूर के पास छत्तीसगढ़ का आरोपी पकड़ा गया था, जिसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक, सूचना के आधार पर एटूनगरम एएसपी शिवम उपाध्याय, सीआई वेंकटपुरम बंडारी कुमार, ए. इपेरुजी, कृष्णप्रसाद और एफआरओ वाजेदु बी चंद्रमौली तथा उनके स्टाफ दोपहर करीब दो बजे चंद्रौपाटला मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

    इसी दौरान मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति छत्तीसगढ़ की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसे रोका गया। जब उसने एक भूरे रंग का बैग खोला तो उसमें तेंदुए की खाल थी। एफआरओ ने उसे तेंदुए की खाल के रूप में पहचाना। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार करते हुए बताया कि उसने छत्तीसगढ़ से तेंदुए की खाल लाकर तेलंगाना में बेचने की कोशिश में था। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम जदी महेंद्र पुत्र रमैया 40 वर्ष, निवासी ऊल्लुर ब्लाक भोपालपट्टनम जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़ का निवासी बताया है। पकड़े गए आरोपी महेंद्र से तेंदुए की खाल, सैमसंग कीपैड मोबाइल फोन, अपंजीकृत बाइक जब्त की गई।

    पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया है। वहीं, उपनिदेशक इंद्रावती टाइगर रिजर्व संदीप बगला ने बताया कि खाल के साथ भोपालपट्टनम के एक व्यक्ति को तेलंगाना पुलिस द्वारा पकड़े जाने की उन्हे भी सूचना मिली है। अभी तक ऑफिसियल कुछ भी नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि जब तक लैब टेस्ट नहीं हो जाते तब तक कहना मुश्किल होगा कि खाल मादा अथवा नर तेंदुए का है।

    Post Views: 430
    # latest news Apradh Bastar Bhopalpatnam Bijapur breaking news Cg Latest News Cg news chhattisgarh Crime Giraftar Hindi Khabar Hindi News Jurm Karobar Latest Khabar Latest news Latest News In CG Police Raipur Today Today khabar Today news दबंग राजधानी हादसा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    May 18, 2026

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    मध्यप्रदेश

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    By DabangMay 18, 20260

    रायसेन :- जिस मां ने बेटे को बचपन में अपने हाथों से निवाले खिलाए, उसी…

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.