Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में नहा रहे नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

    May 9, 2026

    CG: पति पत्नी और वो: मनेंद्रगढ़ में शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा कथित प्रेमी

    May 9, 2026

    CG: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो आया सामने

    May 9, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 10
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG : डिप्टी कमिश्नर के बेटे पर छात्रा का अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप, पीड़ित के परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नही करने का लगाया गंभीर आरोप
    जुर्म

    CG : डिप्टी कमिश्नर के बेटे पर छात्रा का अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप, पीड़ित के परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नही करने का लगाया गंभीर आरोप

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : राजधानी रायपुर में स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा की फोटो को एडिट कर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा के परिजनों का आरोप है कि फोटो वायरल करने वाले छात्र की मां डिप्टी कमिश्नर और पिता प्रिंसिपल है, जिससे पुलिस दबाव में आकर छात्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नही कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है, जांच करने के बाद जल्द ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत रायपुर एसएसपी से भी की है।

    स्कूली छात्रा का अश्लील फोटो वायरल किये जाने का ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रायपुर में रहकर स्कूल में पढ़ाई करने वाली एक छात्रा का जुलाई माह में सोशल मीडिया ग्रुप पर एक आईडी से अश्लील फोटो वायरल किया गया। घटना की जानकारी के बाद पीड़ित छात्रा के परिजनों ने इस मामले की शिकायत टिकरापारा थाना और साइबर सेल में किया गया।  29 अगस्त को पुलिस की जांच में पता चला कि जिस आईडी से छात्रा की फोटो वायरल की गयी थी, वह रायपुर में डिप्टी कमिश्नर ज्योति सिंह की है।

    पीड़िता छात्रा के रिश्तेदार ने बताया कि फोटो वायरल करने के लिए जिस मोबाइल का इस्तेमाल किया गया था, वह डिप्टी कमिश्नर ज्योति सिंह के पति भगवान सिंह का था। जबकि छात्रा की एडिट कर अश्लील फोटो को वायरल उनके बेटे ने किया था। साइबर सेल से हुए इस खुलासे के बाद आरोपी छात्र के खिलाफ पीड़ित परिजन टिकरापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज नही किया गया।

    परिजनों का आरोप है कि 4 सितंबर को इस मामले में एफआईआर होने के बाद अब तक आरोपी छात्र पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की है। छात्रा के परिजनों का कहना है कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उक्त छात्र के परिजन डिप्टी कमिश्नर ज्योति सिंह और भगवान सिंह दोनों पुलिस थाने पहुंचे थे। दोनों ने उनसे माफी मांगने लगे। फोटो वायरल करने वाले छात्र के परिजनों ने स्वीकार किया कि उनके बेटे ने उनकी आईडी से फोटो पोस्ट की है। दोनों ने अपने बेटे को साइको बताते हुए उसके इस हरकत से शर्मिंदा होने की बात कही।

    परिजनों को भविष्य में गंभीर घटना का सता रहा डर….

    स्कूली छात्रा का अश्लील फोटो वायरल करने की घटना से पीड़ित छात्र और उसके परिजन डरे हुए है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक छात्रा के साथ ही स्कूल में पढ़ता है। उसने इससे पहले स्कूल में ही पीड़िता को कई बार प्रपोज भी किया था। लेकिन हर बार छात्रा ने उसे मना कर दिया था। इस बात से वो चिढ़ गया, और उसने पीड़िता की पुरानी ग्रुप फोटो को सोशल मीडिया से हासिल करने के बाद उसे एडिट कर फोटो को अश्लील बनाकर वायरल किया है। परिजन को अब डर है कि यदि पुलिस इस मामले में आरोपी छात्र के विरूद्ध कार्रवाई नही करती है, तो उसका मनोबल और बढ़ेगा। जिससे आने वाले दिनों में वो दूसरी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।

    Post Views: 520
    # latest news Apradh breaking news Cg Latest News Cg news chhattisgarh Ciber Crime Ciber Sel Crime Deputy Commissioner Fir Hindi Khabar Hindi News Jurm Latest Khabar Latest news Latest News In CG Police Raipur Rajdhani Raipur Social Media Post Social Media Viral Social Media X Viral Students Tikrapara Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में नहा रहे नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

    May 9, 2026

    CG: पति पत्नी और वो: मनेंद्रगढ़ में शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा कथित प्रेमी

    May 9, 2026

    CG: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो आया सामने

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Rajnandgaon

    CG: रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में नहा रहे नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

    By DabangMay 9, 20260

    राजनांदगाव :- जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां सोमनी…

    CG: पति पत्नी और वो: मनेंद्रगढ़ में शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा कथित प्रेमी

    May 9, 2026

    CG: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो आया सामने

    May 9, 2026

    CG: पीएम श्री स्कूल की हेड मास्टर निलंबित, छात्रों को देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काने, धर्मांतरण के लिए बहलाने-फुसलाने की शिकायत

    May 9, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.