Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बिग ब्रेकिंग…5 दिन में दूसरी मौत, सेंट्रल जेल पर उठे बड़े सवाल

    June 5, 2026

    ​”कुंडली के इन 4 भावों में है शुक्र? तो समझो राजा जैसा जीवन तय है!”

    June 5, 2026

    दफ्तर में चड्ढा-बनियान पहन शराब पीते मिले CMO, CM साय के निर्देश पर किया गया सस्पेंड

    June 5, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने ठेकेदार को धमकाया : कहा-घर में घुसकर मारूंगा गोली, ऑडियो कॉल हुआ वायरल
    जुर्म

    CG लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने ठेकेदार को धमकाया : कहा-घर में घुसकर मारूंगा गोली, ऑडियो कॉल हुआ वायरल

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर : जिले में कंस्ट्रक्शन ठेकेदार को घर में घुसकर गोली मारने धमकी मिली। धमकाने वाले युवक ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताया है। धमकी का ऑडियो सामने आया है जिसमें वह घर में घुसकर मारने की बात कर रहा है। वहीं पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस थाने में धमकी देने वाले युवक नितेश के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की है। दरअसल यह पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। जहां पर  शहर के एक कंस्ट्रक्शन ठेकेदार को घर घुसकर गोली मारने की धमकी है। धमकी देने वाले ने खुद को खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का आदमी बताया है। विश्नोई गैंग के आदमी नितेश शर्मा और पीड़ित कोमल भार्गव के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

    ऑडियो हुआ वायरल

    कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार और नितेश शर्मा के बीच बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल है। जिसमें नितेश शर्मा ठेकेदार को धमकाते हुए कहता है की मैं बिहार में मर्डर करके एक महीने में ही छुटकर आ गया। किसी की औकात नहीं है की वो एक महीने में जेल से छुटकर आए। लॉरेंस बिश्नोई के पास तुम सब का नाम दे देता हूं की मुझे इन सबसे तकलीफ है फिर देखना आगे क्या होता है। आगे कहता है की मैंने बिश्नोई के लिए बहुत कांड किया है। सबको समझा देना नहीं तो घर में घुसकर गोली मारूंगा। एक ही दिन में दोनों भाई को निपटा दूंगा और तुम लोगों को अपना साथी बताकर फंसा दूंगा

    अपराधिक किस्म का आदमी है नितेश

    पीड़ित कोमल भार्गव ने लिखित शिकायत में बताया की बीते महीने नितेश शर्मा उर्फ गोलू को बिहार पुलिस कट्टा, गोली और रायफल के साथ गिरफ्तार किया था। वह लगभग एक महीने तक जेल में था। नितेश अपराधिक किस्म का आदमी है और अलग-अलग थानों में इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। सबसे ज्यादा मामले मस्तूरी थाने में दर्ज है। वह अपने आपको लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताकर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दे रहा था। गांव में लोगों को भी धमका रहा है। धमकी का ऑडियो रिकॉर्डिंग मेरे पास है। शिकायकर्ता ने लिखा है कि इस पूरे मामले को ध्यान में रखते हुए नितेश शर्मा उर्फ गोलू के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की कृपा करे।

    Post Views: 456
    # latest news Apradh Bilaspur breaking news Cg Latest News Cg news chhattisgarh Crime Hindi Khabar Hindi News Jurm Karobar Latest Khabar Latest news Latest News In CG Lawrence Bishnoi Mastuari Raipur Today Today khabar Today news दबंग राजधानी हादसा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: बिग ब्रेकिंग…5 दिन में दूसरी मौत, सेंट्रल जेल पर उठे बड़े सवाल

    June 5, 2026

    ​”कुंडली के इन 4 भावों में है शुक्र? तो समझो राजा जैसा जीवन तय है!”

    June 5, 2026

    दफ्तर में चड्ढा-बनियान पहन शराब पीते मिले CMO, CM साय के निर्देश पर किया गया सस्पेंड

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: बिग ब्रेकिंग…5 दिन में दूसरी मौत, सेंट्रल जेल पर उठे बड़े सवाल

    By DabangJune 5, 20260

    बस्तर:- बस्तर की जगदलपुर केंद्रीय जेल एक बार फिर चर्चा में है। महज 5 दिनों…

    ​”कुंडली के इन 4 भावों में है शुक्र? तो समझो राजा जैसा जीवन तय है!”

    June 5, 2026

    दफ्तर में चड्ढा-बनियान पहन शराब पीते मिले CMO, CM साय के निर्देश पर किया गया सस्पेंड

    June 5, 2026

    CG: बुधवारी बाजार में भीषण आग से दहला जिला, देर रात कई दुकानों में मची तबाही

    June 5, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.