Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पेपर लीक से परीक्षा रद्द होने पर NEET छात्र ने की खुदकुशी, घर में फंदे से लटका मिला शव

    May 15, 2026

    पंजाब किंग्स: उम्मीदों का शिखर और फिर अचानक ये गिरते जज्बात – क्या फिर टूटेगा प्रीति जिंटा का सपना?

    May 15, 2026

    CG: अवैध संबंध पर कुल्हाड़ी मार की पत्नी की हत्या, कहा- कर दिया अति का अंत

    May 15, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 15
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » अब नौ कैरेट का सोना भी होगा शुद्ध, जल्द होगी हॉलमार्किंग अनिवार्य, जाने नई स्किम ….
    कारोबार

    अब नौ कैरेट का सोना भी होगा शुद्ध, जल्द होगी हॉलमार्किंग अनिवार्य, जाने नई स्किम ….

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : सोने के दामों में लगातार हो रहे इजाफे और बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार जल्द ही 9 कैरेट के सोने की ज्वेलरी की हॉलमार्किंग को अनिवार्य बना सकती है. इससे सोने की शुद्धता सुनिश्चित की जा सकेगी. भारतीय मानक ब्यूरो पहले ही 14 से 24 कैरेट सोने की हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर चुका है. बता दें कि भारतीय मानक ब्यूरो के द्वारा 14,18,22,23 और 24 कैरेट की ज्वेलरी के लिए हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है. यह नियम 2022 से लागू हैं. इसी क्रम में 9 कैरेट सोने की ज्वेलरी को भी शामिल किया जा सकता है.

    बढ़ती मांग की वजह से लिया गया फैसला : वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता देश है. वहीं आगामी त्योहार और शादी के सीजन को देखते हुए सोने की मांग में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है. इस वजह से वर्ष 2024 में सोने की मांग 750 टन तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.5 प्रतिशत अधिक है. इसी के मद्देनेजर भारतीय मानक ब्यूरो शीघ्र ही 9 कैरेट सोने की ज्वेलरी पर भी हॉलमार्किंग अनिवार्य करने की योजना बना रहा है.

    तेजी से बढ़ता 9 कैरेट ज्वेलरी का चलन : सोने के दाम में बढ़ोत्तरी के बाद 9 कैरेट ज्वेलरी का चलन तेजी से बढ़ा है. अगस्त 2024 में 10 ग्राम सोने की कीमत 68 हजार रुपए थी, जबकि 9 कैरेट सोने की कीमत 25 से 30 हजार रुपए के बीच थी. इसी को देखते हुए सभी स्टेकहोल्डर्स ने विचार-विमर्श किया है. फलस्वरूप जल्द ही 9 कैरेट सोने की शुद्धता की जां कर इसे प्रमाणित किया जाएगा.

    जीजेईपीसी ने किया स्वागत : जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ने 9 कैरेट ज्वेलरी के हॉलमार्किंग किए जाने का स्वागत किया है. साथ ही कहा है कि इससे ग्राहकों को शुद्घ और प्रमाणित सोना मिल सकेगा. वहीं सोने की चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच ग्राहकों को इसके लिए आश्वस्त किया जा सकेगा कि उनके द्वारा जो ज्वेलरी खरीदी जा रही है वो सही और शुद्ध है.

    चोरी की घटनाएं बढ़ीं : सोने के भाव बढ़ने के साथ ही सोने की चोरी और लूटपाट की घटनाएं भी बढ़ी हैं. इस बारे में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूर के मुताबिक 2021 में पूरे देश में करीब 7 हजार चेन चोरी की घटनाएं हुई थीं, जो 2022 में बढ़कर 9278 हो गई. इस तरह एक वर्ष में चेन स्नेचिंग की घटनाओं में 32.54 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

    Post Views: 485
    breaking news Cg news chhattisgarh Des - Vides Gold Hindi Khabar Hindi News Karobar Latest Khabar Latest news Raipur Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    पेपर लीक से परीक्षा रद्द होने पर NEET छात्र ने की खुदकुशी, घर में फंदे से लटका मिला शव

    May 15, 2026

    पंजाब किंग्स: उम्मीदों का शिखर और फिर अचानक ये गिरते जज्बात – क्या फिर टूटेगा प्रीति जिंटा का सपना?

    May 15, 2026

    CG: अवैध संबंध पर कुल्हाड़ी मार की पत्नी की हत्या, कहा- कर दिया अति का अंत

    May 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ब्रेकिंग न्यूज़

    पेपर लीक से परीक्षा रद्द होने पर NEET छात्र ने की खुदकुशी, घर में फंदे से लटका मिला शव

    By DabangMay 15, 20260

    लखीमपुर खीरी:- NEET पेपर लीक होने चर्चाओं और परीक्षा रद्द होने के तनाव में 22…

    पंजाब किंग्स: उम्मीदों का शिखर और फिर अचानक ये गिरते जज्बात – क्या फिर टूटेगा प्रीति जिंटा का सपना?

    May 15, 2026

    CG: अवैध संबंध पर कुल्हाड़ी मार की पत्नी की हत्या, कहा- कर दिया अति का अंत

    May 15, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़…NEET UG 2026 EXAM DATE :नई तारीख का हुआ ऐलान

    May 15, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.