School Office Closed : सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर शहर और अटल नगर के लिए स्थानीय अवकाश जारी किया है। आदेश के मुताबिक इस दिन स्कूल, बैंक, कोषालय और उप कोषालय के (Public Holiday 2024) लिए लागू होगा। छत्तीसगढ़ में 2 सितंबर को पोला का पर्व मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, इसीलिए प्रदेश वासी पोला पर्व के जरिए किसानी शुरू करने से पहले हल की पूजा करते हैं। बता दें कि इस दिन दफ्तर व स्कूलों में छुट्टी रहेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर शहर और अटल नगर में स्थानीय अवकाश जारी किया है। इस दिन सभी स्कूल-कॉलेजों में पब्लिक हॉलिडे (Public Holiday 2024) रहेगी।
धमतरी में भी स्थानीय अवकाश का आदेश
कलेक्टर नम्रता गांधी ने पोला पर्व पर 2 सितम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उन्होंने समान्य पुस्तक परिपत्र भाग 2 अनुक्रमांक चार के नियम 8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त आदेश जारी किया है।
महासमुंद में भी पोला पर स्थानीय अवकाश
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा जिला महासमुंद के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं जिसमें पोला – 02 सितंबर 2024 सोमवार, महाअष्टमी/महानवमी 11 अक्टूबर 2024 शुक्रवार और गोवर्धन पूजा 01 नवंबर 2024 शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। लेकिन बैंक, कोषालय और उपकोषालय पर लागू नहीं होंगे।

