अभनपुर : सावन के अंतिम सोमवार को पवित्र श्रावण मास के अवसर पर पार्थिव शिवलिंग 250000 नग निर्माण एवं भव्य पूजा का आयोजन सारखेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रागण ग्राम सारखी मे किया गया। उक्त कार्यक्रम में विधायक धनेंद्र साहू शामिल होकर खुद मिट्टी का शिव लिंग निर्माण कर पुरे विधि विधान से पूजा पाठ कर तालाब मे विसर्जन किया।

इस दौरान विधायक धनेंद्र साहू अपने पुत्र प्रवीण साहू, यशवंत साहू व पूरे परिवार सहित शामिल हुए। जिसमे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विद्याभूषण सोनवानी, अध्यक्ष युवा कांग्रेस जयवर्धन बघेल, मंडी अध्यक्ष हेमलाल तारक, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष किशन साहू, सारखी सरपंच नरेन्द्र साहू, लोकेश साहू, राकेश बघेल, रामा यादव,शिवनारायण साहू, ऊकेश साहू, असलम मिर्जा, कमलेश बघेल, तथा ग्राम के कांग्रेसी शामिल हुए।


