अररिया: जिले के आरएस थाना क्षेत्र के मटियारी वार्ड संख्या एक में आपसी विवाद को लेकर एक पक्ष के 14 लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने तेजाब से हमला कर दिया है. जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. पीड़ित पक्ष की तरफ से अररिया आरएस थाना में मामले में 4 नामजद और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया गया है.
अररिया में 14 लोगों पर तेजाब से हमला : घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मटियारी गांव वार्ड संख्या 1 में गांव के ही सुरेंद्र साह का बेटा कुछ अन्य युवकों के साथ रंजीत यादव नाम के व्यक्ति के घर में बैठकर स्मैक का सेवन कर रहा था, तभी रंजीत वहां पहुंचा और मौजूद युवक को समझाया. इसके बाद वो अपने घर लौट आये.
कैसे घटित हुआ तेजाब कांड? : ग्रामीणों के मुताबिक, ये बात नशाबाज युवकों को नागंवारा गुजरी. जिससे एक नशाबाज युवक ने रंजीत यादव के भांजे की साइकिल को तोड़ दिया. वहीं, जब ग्रामीणों को जानकारी मिली तो वो भी घटनास्थल पर पहुंचे. इसी बीच नशाबाज युवकों ने कमरे के दरवाजे को बंद कर दिया.
ऐसे शुरू हुआ विवाद और फिर.. : लोगों ने बताया कि, इसके बाद सुरेंद्र साह के पुत्र महेश साह और महिला सहित अन्य लोगों ने वहां मौजूद लोगों पर तेजाब फेंक दिया. जिसमें 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. जिसमें से 7 लोगों की हालत नाजुक है. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का उपचार हो रहा है.

