रायपुर।पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), भारत सरकार, रायपुर के नेतृत्व में त्रिपुरा राज्य में भारत सरकार प्रवर्तित लोक कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन एवं प्रगति के अवलोकन के साथ ही साथ राज्य के कला, संस्कृति और विरासत को जानने व समझने के लिए छत्तीसगढ़ की 14 सदस्यीय मीडिया टीम आज सुबह रायपुर एयरपोर्ट से त्रिपुरा के लिए रवाना हो गई। इस टीम में प्रिंट-मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक-मीडिया और ऑनलाइन-मीडिया के प्रतिनिधिगण और पीआईबी-रायपुर के अधिकारी शामिल हैं ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

