कोरबा : कोरबा हरदीबाजार थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय के नेतृत्व में हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी बीच अवैध रूप से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बनाकर, रखकर बिक्री करने वाले 1 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 117 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं शराब बनाने का सामग्री बरामद की गई है।
इसी कड़ी में हरदीबाजार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम गुमिया रामनगर निवासी रामकिशन यादव अपने घर के कमरा में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर रखकर लोगों को विक्रय कर रहा है कि सूचना पर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी रामकिशन यादव पिता रामाधर यादव उम्र 49 वर्ष साकिन ग्राम गुमिया रामनगर थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा द्वारा अपने घर में कमरा में अवैध रूप से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बनाकर, विक्रय करने के लिए रखा हुआ मिला जिसके कब्जे से 117 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 11700 रूपये एवं एक लोहे का बड़ा गैस चुल्हा पाईप, दो नग एचपी का गैस सिलेण्डर टंकी, पाँच नग सिल्वर गंजी सहित शराब बनाने का बर्तन पाईप जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 258 / 2024 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

