रायपुर : राजधानी रायपुर की पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी करते 02 अंतर्राज्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी मोटरसाइकल से ओडिसा से आरंग के रस्ते गांजा लेकर आ रहे थे पुलिस को मुखबिर से सुचना मिलते ही नाकाबंदी किया गया।
आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आरंग के नेतृत्व में थाना आरंग पुलिस की टीम द्वारा थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत आरंग महासमुंद तिराहा पास नाकेबंदी कर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों एवं दोपहिया वाहन को आता देख चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम नारायण सेठ्ठी एवं सागर नारायण निवासी गंजाम उड़ीसा का होना बताया।
टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 किलो 500 ग्राम गांजा तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,30,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 544/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

