Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » शिक्षकों की खबर: विस अध्यक्ष रमन सिंह व स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत, वेतन विसंगति, क्रमोन्नति सहित इन मांगों को रखा..
    कारोबार

    शिक्षकों की खबर: विस अध्यक्ष रमन सिंह व स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत, वेतन विसंगति, क्रमोन्नति सहित इन मांगों को रखा..

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJanuary 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में शिक्षक एल बी संवर्ग के मांगो को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का टीचर्स एसोसिएशन ने मुलाकत करके बुके भेंट कर स्वागत किया, तथा मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में मांग किया गया है कि पूर्व सेवा (शिक्षा कर्मी के पद पर प्रथम नियुक्ति) के आधार पर पुरानी पेंशन हेतु कुल सेवा अवधि की गणना किया जावे। (एनपीएस कटौती अप्रैल 2012 से प्रारंभ किया गया था)। पेंशन निर्धारण हेतु अर्हकारी सेवा 33 वर्ष के स्थान पर केंद्र सरकार की तरह 20 वर्ष किया जावे। सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर किया जावे।

    पूर्व सेवा अवधि (प्रथम नियुक्ति तिथि) के आधार पर क्रमोन्नति वेतन मान प्रदान किया जावे। प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, शिक्षक, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला, व्याख्याता, प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति किया जावे। केंद्र सरकार द्वारा देय तिथि जुलाई 2023 से लंबित 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता प्रदान किया जावे। पदोन्नति संशोधन पश्चात सहायक शिक्षकों द्वारा शिक्षक व प्रधान पाठक के पद पर कार्यभार करते हुए सेवाएं दी गई थी, उक्त अवधि में उन्हें संशोधित शाला से कई माह का वेतन भुगतान भी किया गया है, तत्पश्चात उन्हें संशोधित शाला से पृथक किया गया है, वर्तमान में ऐसे पीड़ित शिक्षकों को विगत 4 माह से वेतन भुगतान नही हुआ है, जिससे वे समस्या ग्रस्त है।

    पदोन्नति संशोधित शाला में स्थायी पदस्थापना का लिखित आदेश जारी करते हुए विगत 4 माह के वेतन भुगतान किया जावे, शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पदोन्नति संशोधन पीड़ित शिक्षकों को सोमवार को शाला में ज्वाइनिंग कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश महामंत्री हेमेंद्र साहसी, गुरुदेव राठौर, प्रदेश पदाधिकारी आयुष पिल्ले, योगेश सिंह ठाकुर, गंगेश्वर सिंह उइके, बिनेश भगत, कांकेर जिलाध्यक्ष स्वदेश शुक्ला, बिलासपुर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष गोपी वर्मा,

    रायपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला, महासमुंद जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी, गरियाबंद जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर, मानपुर मोहला चौकी जिलाध्यक्ष हरि, राजनांदगांव जिला से मनीष पशीने ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगढ़, चंद्रिका यादव, राकेश तिवारी, किशन देशमुख, जीवन वर्मा मनोज वर्मा, संदिप साहू, राजेश साहू, हंस मैश्राम, रायगढ़ जिला से पंचराम यादव जिला उपाध्यक्ष, शिव डनसेना जिला मीडिया प्रभारी, महासमुंद जिला से नन्द कुमार साहू, खिलावन वर्मा प्रदीप वर्मा शामिल थे l

    Post Views: 0
    Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    By DabangMay 24, 20260

    कोरबा:- जिले से कानून व्यवस्था और ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला…

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.