Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    साप्ताहिक राशिफल और राशि अनुसार उपाय: आचार्य पं गिरीश पाण्डेय(24 से 30 मई 2026)

    May 24, 2026

    नवजात के कथित सौदे पर बड़ा एक्शन: चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला बाल विकास विभाग ने दर्ज कराई FIR, तीन लाख के कथित सौदे के बाद प्रशासन सख्त

    May 23, 2026

    CG: करही हत्याकांड का खुलासा, सुपारी किलर की मदद से दिया गया वारदात को अंजाम

    May 23, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG : रायपुर मेडिकल कालेज में 580 अंकों में मिल सकता है प्रवेश, जल्द आएगी काउंसिलिंग की तिथि
    कारोबार

    CG : रायपुर मेडिकल कालेज में 580 अंकों में मिल सकता है प्रवेश, जल्द आएगी काउंसिलिंग की तिथि

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी के जारी हो गया है। एमबीबीएस, बीडीएस समेत अन्य कोर्स में प्रवेश के लिए छात्रों को काउंसिलिंग तिथि का इंतजार है। एनमएसी की ओर से कामन काउंसिलिंग का नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं हुआ है। नीट परिणाम आने की संभावित तिथि 14 जून थी,लेकिन एनटीए ने 10 दिन पहले चार जून को ही परिणाम घोषित कर दिए। इस वजह से काउंसिलिंग की तिथि निर्धारित नहीं हो पाई है।

    उम्मीद है कि जल्द ही काउंसिलिंग की तिथि आएगी। पिछले वर्ष जुलाई में काउंसिलिंग शुरू हुई थी। इस बार मेडिकल कालेजों में प्रवेश को लेकर छात्रों में कड़ी स्पर्धा है। पिछले वर्ष अंतिम राउंड में 530 अंक वाले अभ्यर्थी को अनारक्षित वर्ग में रायपुर मेडिकल कालेज में प्रवेश मिल गया था, लेकिन इस बार उम्मीद नहीं है। जानकारों ने बताया कि इस बार बहुत ज्यादा कटआफ जाएगा। जिस तरह से छात्रों को अंक मिले हैं,

    उसके मुताबिक 580 अंक हासिल करने वाले छात्रों को ही रायपुर मेडिकल कालेज में प्रवेश मिल सकता है। इससे ज्यादा भी कटआफ जा सकता है। इस बार प्रदेश के सरकारी मेडिकल कालेजों में एबीबीएस की सीट नहीं बढ़ेगी, पिछली बार की तरह ही 1460 सीटों में प्रवेश दिए जाएंगे। हालांकि, निजी कालेज में सौ सीटें बढ़ने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 10 शासकीय और तीन निजी मेडिकल कालेज हैं। रायपुर का नेहरू मेडिकल कालेज प्रदेश में सबसे पुराना कालेज है।

    प्रदेश के लिहाज से नीट में अच्छा रैंक पाने वाले छात्रों की पहली पसंद यही कालेज है। इसके बाद बिलासपुर मेडिकल कालेज, राजनांदगांव, रायगढ़, दुर्ग, जगदलपुर समेत अन् कालेजों में छात्र आवेदन करते हैं। गौरतलब है कि इस बार पांच मई को नीट यूजी परीक्षा हुई थी। इसमें प्रदेश के 43873 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 22344 छात्र क्वालिफाई हुए हैं।

    एमबीबीएस, बीडीएस, आयुर्वेद व अन्य की 3040 सीटें

    छत्तीसगढ़ में 13 मेडिकल कालेज हैं। इनमें एमबीबीएस की 1910 सीटें हैं। इनमें से 1460 शासकीय और 450 निजी कालेजों की सीटें हैं। इसी तरह आयुर्वेद के तीन कालेज हैं। इनमें दो शासकीय और एक निजी है। सभी यूजी की कुल 430 सीटें हैं। इसी तरह बीएनवायएस और होम्योपैथी के यूजी में 50-50 सीटें मौजूद हैं। इसके साथ ही राज्य में एक शासकीय और पांच निजी डेंटल कालेज हैं। इनमें बीडीएस की 600 सीटें हैं। एमबीबीएस में 15 प्रतिशत सीटें आल इंडिया कोटे के लिए आरक्षित रहती है।

    Post Views: 435
    Cg news chhattisgarh Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    साप्ताहिक राशिफल और राशि अनुसार उपाय: आचार्य पं गिरीश पाण्डेय(24 से 30 मई 2026)

    May 24, 2026

    नवजात के कथित सौदे पर बड़ा एक्शन: चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला बाल विकास विभाग ने दर्ज कराई FIR, तीन लाख के कथित सौदे के बाद प्रशासन सख्त

    May 23, 2026

    CG: करही हत्याकांड का खुलासा, सुपारी किलर की मदद से दिया गया वारदात को अंजाम

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    साप्ताहिक राशिफल और राशि अनुसार उपाय: आचार्य पं गिरीश पाण्डेय(24 से 30 मई 2026)

    By DabangMay 24, 20260

    24 मई से 30 मई के बीच ग्रहों और नक्षत्रों की चाल में कई महत्वपूर्ण…

    नवजात के कथित सौदे पर बड़ा एक्शन: चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला बाल विकास विभाग ने दर्ज कराई FIR, तीन लाख के कथित सौदे के बाद प्रशासन सख्त

    May 23, 2026

    CG: करही हत्याकांड का खुलासा, सुपारी किलर की मदद से दिया गया वारदात को अंजाम

    May 23, 2026

    यहां की कोयला खदान में भयानक गैस विस्फोट…82 मजदूरों की मौत, 9 अब भी फंसे

    May 23, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.