धमतरी:- पुलिस लगातार नशे के खिलाफ खासकर गांजा तस्करी पर लगातार एक्शन ले रही है. रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ने 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त किया है. इसे लेकर सोमवार को SP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कि करीब 490 किलो गांजा के साथ एक नाबालिग समेत 5 आरोपी पकड़े गए हैं.
अब तक की बड़ी कार्रवाई
नशे के कारोबार के खिलाफ जिले में अब तक की इसे बड़ी कार्रवाई में से एक बताया जा रहा है. जिसमें करीब 2.60 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति जब्त की गई है. इसमें सिर्फ गांजे की ही कीमत 2 करोड़ 45 लाख के आसपास है. पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अर्जुनी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिंद्रा पिकअप और एक मारुति स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में गांजा भरकर चारामा से धमतरी की ओर लाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने श्यामतराई फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया.
96 पैकेट में भरा था गांजा
तलाशी के दौरान पिकअप वाहन में 13 प्लास्टिक बोरियां रखी हुई थी. इसके अलावा स्विफ्ट कार में भी से भी गांजा मिला है. कुल 96 पैकेटों में 490.818 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.

